धूल भरी आंधी आते ही शहर की बत्ती गुल, घंटों छाया रहा अंधेरा
अयोध्या, मई 13 -- अयोध्या। बुधवार को दोपहर बाद अचानक तेज आंधी आ गयी। करीब आधे घंटे तक आंधी का जोर रहा उसके बाद हवाएं मध्यम हो गयीं। लेकिन तेज आंधी आते ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। तेज हवा, आंधी-तूफान के कारण लाइन पर पेड़ों की डालियां, तहनियां, तार गिरने से होने वाली समस्या को देखते हुए अपराह्न करीब सवा तीन बजे शहर के सभी विद्युत उपकेन्द्र नियावां, सिविल लाइन, चौक, देवकाली, लालबाग, नाका सहित विद्युत उपकेन्द्रों के सभी फीडरों की बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। विद्युत विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है। हालांक देर शाम तक बिजली के तारों पर पेड़ या टहनियां गिरने की सूचना नहीं आई। वहीं साढ़े तीन बजे के करीब दर्शननगर विद्युत केन्द्र से 33केवी की लाइनों को बंद कर दिये जाने से पूरे शहर की बत्ती गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.