नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने सभी जोन में टीमें तैनात की हैं। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर ग्रैप के नियमों को लेकर भी निगरानी की जा रही है। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि धूल प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के किनारे मौजूद कूड़े को हटाने के साथ ही प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी जोन में दो सौ से अधिक टीमों का गठन किया गया है। ------- रात के समय होगी सफाई स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में दिल्ली की सड़कों पर धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने पर चर्चा हुई। इसे लेकर निगम के सभी जोन के उपायुक्तों, अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह...