मोतिहारी, मार्च 31 -- मोतिहारी शहरी क्षेत्र में खुले में खाद्य सामग्री की बिक्री कर फुटपाथी दुकानदार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर के चौक चौराहे पर बेधड़क खुले में खाद्य सामग्री की बिक्री हो रही है। इन खाद्य सामग्री पर गंदे नाले की कीचड़ पर बैठने वाली मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। तेज रफ्तार सड़क से गुजरने वाले वाहनों से उड़ रहे धूल कण की परत से खाद्य सामग्री सराबोर हो जाती है। न तो खरीदार को खाद्य सामग्रियों की शुद्धता की चिंता होती है और न दुकानदार को। सड़क के किनारे बिक रही इन खाद्य सामग्रियों का स्वाद चख लोग बीमारियों की सौगात लेकर जाने को विवश हैं। खरीदार खाद्य सामग्रियों पर जमे धूल कण से बेखबर रहते हैं। लेकिन वे नहीं जानते कि इन खाद्य सामग्रियों पर फैले धूल कण से अपने सेहत को बिगाड़ रहे हैं। शहर के बलुआ बाजार,कचहरी चौक,चां...