गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी के साउथ पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर रविवार को प्रदूषण के खिलाफ एक अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन देखने को मिला। सेक्टर 69, 70, 71 और द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों के निवासी वटिका चौक के पास एकत्रित हुए और ड्रेनेज क्षेत्र (बरसाती नाले) में जमा धूल-मिट्टी के साथ होली मनाकर प्रशासन के प्रति अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसपीआर के किनारे और बरसाती नाले की खुदाई के बाद निकाली गई मिट्टी के विशाल ढेर महीनों से वहीं पड़े हुए हैं। मुख्य सड़कों की नियमित साफ-सफाई न होने के कारण वाहनों के गुजरने पर यह मिट्टी धूल बनकर आसमान में छा जाती है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यह धूल केवल पास की सोसायटियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हवा के साथ पूरे गुरुग्राम की आबोहवा को जहरीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.