भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कोलकाता से आए वरीय कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हर्षधर ने कहा कि यूं तो मुंह के कैंसर के कुल मामले में से करीब 90 प्रतिशत लोगों में कैंसर होने की मुख्य वजह गुटखा, तंबाकू व सिगरेट का सेवन होता है। लेकिन अब लोगों में मुंह के कैंसर के साथ-साथ नाक व गले का कैंसर भी होने लगा है। ऐसे लोग जो कि धूल भरे वातावरण या फिर धातु वाली फैक्ट्रियों में काम करते हैं, उनमें अब नोज कैंसर (नाक का कैंसर) होने लगा है। डॉ. हर्षधर, रविवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित आईडीए अंग प्रदेश के वार्षिक सम्मेलन सह ओरल कैंसर कान्क्लेव के मौके पर आयोजित सीएमई को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नाक के कैंसर में बड़ा ट्यूमर बन जाता है। ऊपर का दांत हिलने लगता है। एक नाक से खून आने लगता है। ऐसे ...