कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बढ़ते धूलकण और प्रदूषण के कारण शहर के वातावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए रविवार को नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से छिड़काव किया गया। नगर निगम की टीम सुबह से ही सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रही।हाल के दिनों में मौसम में बदलाव और सड़कों पर उड़ती धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, एलर्जी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने फॉगिंग मशीन के जरिए वातावरण में मौजूद धूलकणों और प्रदूषण के असर को कम करने की कोशिश की।नगर निगम की टीम ने शहर के न्यू मार्केट, मिरचाईबाड़ी, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, पटेल चौक सहित कई प्रमुख मार्गों और...