धूल उड़ाने वाली हवाओं से खराब श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का प्रदूषण
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। धूल उड़ाने वाली हवाओं के चलते राजधानी में प्रदूषण के स्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 15 दिनों बाद फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली की हवा में इस समय मानकों से लगभग तीन गुना प्रदूषक कण मौजूद हैं। दिल्ली में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ था। 18 मार्च को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 232 के अंक पर यानी खराब श्रेणी में रहा था। इसके बाद से ही मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन तेज बना रहा और हवा साफ-सुथरी रही। लेकिन, अब धूल उड़ाने वाली हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में फिर से बढ़ोतरी हुई है।केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.