लखनऊ, फरवरी 14 -- सड़कों पर धूल उड़ाते मिट्टी भरे डंपर व अवैध खनन की शिकायते मिलने पर एसडीएम ने टीमें भेजकर तीन जगहों पर छापेमारी कराई। राजस्व टीम को दो स्थानों पर मानक से अधिक खनन होते हुए पाया । मिट्टी ले जा रहे सात डंपर पकड़ पुलिस के हवाले किया। तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला ने बताया कि कुढा व खुजौली में छापेमारी में मानक से अधिक खनन होने की आंशका में राजस्व टीम माप कराई जाएगी। सात डंपरों को पुलिस के हवाले किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.