पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर के कोयलामोड़ में आयोजित चार दिवसीय 16 प्रहर व्यापी श्री श्री राधा-कृष्ण लीला संकीर्तन शुक्रवार को धूलोट खेल और राधा-कृष्ण मिलन की लीला के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पिछले चार दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को कुंजभंग और राधा-कृष्ण मिलन की मनमोहक लीला का मंचन किया गया। इसके उपरांत धूलोट महोत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर धूल और गुलाल उड़ाकर खुशी व्यक्त की। समापन के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस 16 प्रहर व्यापी संकीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडलियों के अलावा झारखंड समेत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से आईं ख्याति प्राप्त कीर्तन मंडलियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.