गंगापार, मई 14 -- भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी दिन भर गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर में सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर व चेहरा ढंककर बाहर निकले। 24 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में 1-1 डिग्री का इजाफा होकर पारा 43.0 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से ढाई डिग्री अधिक रहा।

गर्मी के हालात वहीं हवा में सुबह की नमी 43 प्रतिशत और शाम को 17 प्रतिशत रही। सुबह से ही तेजधूप के साथ गर्म हवाओं के चलने से लू जैसे हालात बने रहे, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई, सबसे ज्यादा परेश...