धूलभरी तेज आंधी से पेड़, पोल गिरे, उड़े टीनशेड
लखीमपुरखीरी, मई 14 -- बुधवार दोपहर एक बजे के करीब क्षेत्र में आई तेज धूलभरी आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। गांवों में कई लोगों के टीनशैड उड़े, पेड़ उखड़ गए,कई जगह बिजली के पोल टूट गए। धूलभरी आंधी के चलते वातावरण में घुप अंधेरा छा गया। तेज गति से चली हवाओं से सड़कों पर यातायात ठप हो गया। बारिश के साथ ओले भी गिरने शुरू हो गए। अंधेरा छाने की वजह से भरी दोपहरी में सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कस्ता, दानपुर,गनेशपुर सहित कई गांवों में पेड़ गिर गए। दानपुर के देवकी की टीन उखड़ गई।डहर गांव में अतुल के घर से टीनशेड उड़कर बिजली के तारों में उलझ गई। यह भी पढ़ें- आंधी पानी में दीवार गिरने से बालिका और आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत तारों में टीन फंसने से हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूट गए। बिजली जेई संदीप यादव ने बताया कि कई जगहों पर पोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.