प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दिनभर आसमान में बादलों की लुकाछिपी के बीच रात होते ही धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। इससे शहर के साथ ही जिलेभर में बत्ती गुल हो गई। रात करीब नौ बजे ही शहर के भीड़ भाड़ वाले बाजारों में सन्नाटे की स्थिति बन गई। आसमान में दिनभर बादल मंडराने के कारण धूप भी लुकाछुपी करती रही। रात करीब आठ बजे धूल भरी आंधी चली तो अचानक शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल की बिजली गुल हो गई। तेज हवा से कई जगह टिन शेड भी उड़ गए। सड़क पर सन्नाटे की स्थिति हो गई और बाजार भी जल्दी बंद हो गए। सड़क पर लोग उड़ती धूल से परेशान रहे। ग्रामीण अंचल की सड़कों पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। तेज हवा चलने के कारण देर रात तक शहर की भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.