गंगापार, मार्च 27 -- करछना क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज धूलभरी आंधी और छाए बादलों से तैयार खड़ी फसलों पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। करछना तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। आसमान में घने बादल छा जाने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। इस समय गेहूं और सरसों की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है, ऐसे में तेज हवा या संभावित बारिश से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि आंधी के कारण कई जगह फसल झुकने लगी है, जिससे दाने झड़ने का खतरा बढ़ गया है। अचानक बदले मौसम का असर ग्रामीण जीवन पर भी पड़ा है और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और पकी फसल की जल्द कटाई करने की सलाह दी है, ताकि नुकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.