नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- फेफड़े हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। ये शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालने का काम करते हैं। ऐसे में धूल, धुआं और प्रदूषण का गंभीर असर सीधा फेफड़ों पर होता है। दरअसल, प्रदूषित हवा में मौजूद बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर सूजन और जलन पैदा कर सकते हैं। ज्यादादेर तक प्रदूषण में रहने सेखांसी, सांस फूलना, घरघराहट और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सर्दियां शुरू होते ही प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में यहां हम 5 जड़ी-बूटियां और सुपरफूड्स का कॉम्बो बता रहे हैं जो फेफड़ों को धूल, धुएं और प्रदूषण से बचाव करने में मददगार साबित हो सकते हैं।5 जड़ी-बूटियां और सुपरफूड्स का कॉम्बो1) वसाका और शहद फेफड़ों के अंदर जमा हुए म्यूकस को खत्म करने के लिए ये दोनों चीजें बेहतरीन हैं...