बागेश्वर, अप्रैल 29 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट,संवाददाता। क्षेत्र में दो दिन से मौमस का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। बुधवार अपराह्न एक बजे धूर और सोराग में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई है। इससे सब्जी उत्पादन को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं कटाई व मढ़ाई काम भी प्रभावित हुआ है। मालूम हो कि इन दिनों पहाड़ में गेहूं कटाई से लेकर सब्जी उत्पाद चल रहा है। साथ ही यहां शादी का सीजन भी चरम पर है। मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार की सुबह मौमसम पूरी तरह साफ था, लेकिन 12 बजे बाद आसमान काले बादलों से घिरने लगा। एक बजे से धूर व सोराग में एक घंटे तक ओलावृष्टि होती रही। ओलावृष्टि से प्याज, आलू, धनिया समेत बेल वाली सब्जियों में कद्द, लौकी, तोरई आदि को भी भारी नुकसान हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.