नई दिल्ली, जून 8 -- स्कोडा और फॉक्सवैगन के प्रोडक्ट इंडियन बायर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। यही कारण है कि कंपनियों की सेल में भी शानदार ग्रोथ दिख रही है। दोनों कंपनियां इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में अब ये दोनों दिग्गज कंपनियां भारत में दो नई एसयूवी और दो नई सेडान लाने की तैयारी में हैं। इनमें फॉक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ स्कोडा कोडिएक RS भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कंपनियों के अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।Volkswagen Virtus Facelift फॉक्सवैगन वर्टस इसी साल की तीसरी तिमाही में भारत में एंट्री कर सकती है। वर्टस के फेसलिफ्टेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। स्पाई शॉट्स से साफ हो गया है कि फॉक्सवैगन वर्टस के पहले से ही पॉप्युलर डिजाइन में कोई...