नई दिल्ली, मार्च 3 -- भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड काफी ज्यादा है। यही कारण है कि सभी कंपनियों के पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल हैं। तगड़े कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए कंपनियां अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी लाइनअप में बदलाव करती रहती हैं। इनमें फेसलिफ्ट के साथ कुछ नए मॉडल्स का लॉन्च किया जाना भी शामिल है। वहीं, अगर आप भी एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में मार्केट में कुछ मौजूदा कॉम्पैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट्स के साथ कुछ नए मॉडल्स की भी मार्केट में एंट्री होने वाली है। लिस्ट में ब्रेजा और एक्सटर फेसलिफ्ट के साथ होंडा और महिंद्रा के नए मॉडल भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी के बारे में।Maruti Brezza Facelift मारुति सुजुकी अपनी पॉप्युलर सब-4 मीटर एसयूवी, ...