बरेली, दिसम्बर 26 -- बरेली। श्री हरमिलाप शिव शक्ति महिला मंडल ने गुरुवार को धूम धाम से तुलसी दिवस मनाया। इस मौके पर महिला सदस्यों द्वारा तुलसी महारानी को चूड़ियां बिंदिया व चुनरी उड़ा कर सजाया गया व सुंदर सी दीपावली की गयी। सदस्यों ने तुलसी महारानी के मधुर भजन गाये। सभी सदस्यों ने दीप जला कर तुलसी की पूजा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीषा आहूजा, सिम्मी आनंद, भावना सेठी, पूनम अरोरा, रीता अरोरा, रचना आनंद, रेनु अहूजा, रेखा अरोरा, सोना अरोरा और उषा अरोरा आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.