बगहा, अप्रैल 2 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा बांसी चौक के हनुमान मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती। इस अवसर पर भक्तों द्वारा हनुमान जी के ध्वज के साथ जय श्री राम के नारा के साथ जुलूस भी निकाला गया। साथ ही मंदिर परिषर में भजन कीर्तन के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक जयप्रकाश साह, एवं बालक दास ने बताया कि, हनुमान जयंती के अवसर पर हर साल हनुमान जयंती मनाया जाता हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा पूजन पाठन के साथ भजन कीर्तन किया जाता हैं। एव भंडारा का आयोजन किया जाता हैं। इस साल भी हनुमान जयंती मनाया गया। वही हनुमान मंदिर के प्रांगण से जय श्री राम के नारे के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के सभी भक्त शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.