जमुई, फरवरी 17 -- चकाई । निज संवाददाता बीते रविवार की देर रात्रि चकाई प्रखंड में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।जहां दिन भर शिवालयों में पूजा अर्चना चलती रही वहीं देर रात भगवान भोलेनाथ की सभी शिव मंदिरों से भब्य बारात निकाली गयी।इस मौके पर चकाई का सबसे प्राचीन मंदिर गोला दु:खिया महादेव शिव मंदिर को भब्य ढंग से सजाया गया जहां से रात्रि दस बजे के करीब शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें बाराती के रूप में गोला निवासियों ने भूत, प्रेत, देवता, ऋषि, गण का भेष धरकर बराती के रूप में शामिल हुए. शिव बारात गोला से प्रारम्भ होकर रेंज ऑफिस, चकाई मोड़, प्रखंड कार्यालय, जयप्रकाश चौक, चकाई बस पड़ाव, चकाई चौक, निचे बाजार होते हुए पुन: गोला दु:खिया बाबा शिव मंदिर पहुंचा जहां वाहन नुमा रथ से उतारकर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए बाबा भोलेनाथ का परीछन किया। इ...