अल्मोड़ा, मार्च 26 -- दन्या। धौलादेवी ब्लॉक के सुप्रसिद्ध मां धूम्रादेवी मंदिर में आस्था की बयार उमड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मां के दर्शनों के लिए दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में घंटियों की गूंज और जय माता दी के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। बच्चों ने खेल-खिलौनों और पकवानों का आनंद लिया। यहां बीडीसी पूजा गैड़ा, प्रधान चौसाला खष्टि पाण्डेय, गोपाल बिष्ट के अलावा अन्य पहुंचे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.