महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए जागरूक करना होगा। इसके लिए धूम्रपान से होने वाले नुकसान को बताते हुए जागरूक करना होगा कि धूम्रपान करने वाला अपने साथ दूसरों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। वे सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।एसीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने नो स्मोकिंग डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए धूम्रपान से दूर रहना होगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि धूम्रपान छोड़ने के लिए व्यक्ति के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति होनी चाहिए। धूम्रपान से फेफड़े, हृदय रोग, कैंसर आदि बीमारी होने के साथ-साथ ...