मुरादाबाद, मार्च 13 -- बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह राघव ने धूम्रपान निषेध दिवस पर धूम्रपान से होने वाली हानियों के विषय में छात्रों को विस्तार से बताया। धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। इससे कैंसर, स्वास्थ्य, त्वचा तथा हृदय रोग होने की अधिक संभावना रहती है। शुक्रवार को प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने वंदना प्रहर में छात्रों को धूम्रपान से दूर रहने तथा परिवार में अपने अभिभावकों को धूम्रपान से होने वाली हनिया के विषय में बताने को कहा । उन्होंने कहा कि नशा पान, मद्यपान, गुटका ,बीड़ी, सिगरेट आदि सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य तो खराब होता ही है। आर्थिक तंगी के कारण घर परिवार भी नष्ट हो जाते हैं । प्रधानाचार्य ने कहा कि धूम्रपान निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को धूम्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.