चंदौली, अप्रैल 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को धूम्रपान निषेध विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने कहा कि धूम्रपान मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं स्वस्थ आदतों का विकास करना भी है। इस मौके ...