पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड के एक सरकारी सेवक के द्वारा खुलेआम प्रखंड परिसर में धुम्रपान करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उक्त वीडियो का सत्यापन हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के एक उच्च वर्गीय लिपिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि सरकारी सेवक द्वारा कार्यालय परिसर की नियम कानून को ताक पर रखकर सरेआम धूम्रपान कर धुआं उड़ाया जा रहा है। मामले को लेकर पूर्णिया पूर्व के प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल ने तत्काल संज्ञान लिया है। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति जिला छोड़ने पर पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी हमें प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.