चतरा, मार्च 11 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कैंडी नगर पंचायत के मुखिया पति अमित कुमार ने धूम्रपान निषेध दिवस पर कहा कि धूम्रपान केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह एक घातक जहर है, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। सिगरेट और तंबाकू के धुएँ में हजारों हानिकारक रसायन होते हैं, जो फेफड़ों, दिल और शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे हमारी युवा पीढ़ी खतरे में है। धूम्रपान से कैंसर, दिल की बीमारी, सांस की तकलीफ, फेफड़ों की कमजोरी जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सबसे चिंता की बात यह है कि आजकल कई युवा साथी शौक, दिखावे या दोस्तों के दबाव में धूम्रपान शुरू कर देते हैं, जो धीरे-धीरे एक लत बन जाती है और उनका स्वास्थ्य, भविष्य और उनके परिवार की खुशियां सब पर असर डालती है। इसलिए उन्होंने सभी युवाओं से आ...