बहराइच, मार्च 28 -- रिसिया/नानपारा। रिसिया में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन किया जा रहा था। शनिवार की देर शाम विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। सुरक्षा में पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। रिसिया नगर में पालकी पर माता रानी के भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु जय कारा लगाते हुए चल रहे थे। माता रानी की प्रतिमाओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया,इसके बाद विसर्जन किया गया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय पीएसी व चौकी प्रभारी बिहारी सिंह के साथ रहे। इस अवसर पर डॉ.राजू निगम, कमलेश आर्य, राजू पाल, शशांक यज्ञसेनी, सोमू, सुधीर गुप्ता, श्रवण शर्मा आदि रहे।नानपारा के पटहरण इमली चौराहे पर स्थापित माता रानी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.