प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज के धूमनगंज थाने में थानेदार की कुर्सी सुरक्षित नहीं रह गई है। पिछले चार महीने में अब तक तीसरी बाद थाना प्रभारी बदले जा चुके हैं। इसके पहले दो थानेदार पर न सिर्फ तबादला बल्कि निलंबन तक गाज गिर चुकी हैं। पुलिस आयुक्त ने अब निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को धूमनगंज थाना प्रभारी बनाया है। धनंजय पांडेय इसके पहले पुलिस लाइन में तैनात थे। विदित हो कि पिछले सप्ताह कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में तत्कालीन धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया था। इसी मामले में टीपी नगर चौकी प्रभारी तक को निलंबित किया गया था। पिछले साल 21 अक्टूबर को मुंडेरा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर रोडवेज बस चालक रावेंद्र कुमार की ईंट-पत्थर से वार कर हत्या की वारदात हुई थी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.