बांका, सितम्बर 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। देवताओं के वस्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम व भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर, जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने व्यापार और जीवन में समृद्धि की कामना की।पूजा की शुरुआत सुबह से ही हो गई, जब कारीगरों, मजदूरों और व्यवसायियों ने अपने औजारों और मशीनों की पूजा की। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनके काम में बरकत आती है और उनका व्यवसाय सालों भर सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर फैक्ट्री, वर्कशॉप और गैरेज जैसे स्थानों पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इन जगहों को रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया गया। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने व्यापार और जीवन में समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.