आजमगढ़, मार्च 6 -- लालगंज, आजमगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज का वार्षिकोत्सव का आयोजन शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दीपक राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें गीत, नाटक, होली गीत, प्रहसन आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश गुप्त, कोषाध्यक्ष धर्मराज गुप्त, उप प्रबंधक अतुल बरनवाल, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सोभनाथ गुप्त, उमाशंकर मिश्रा, लाल बहादुर सिंह, संजय पाठक, रामनरेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.