चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- आनंदपुर। मनोहरपुर प्रखंड के मनीपुर गांव में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ मंगला वसा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा की शुरुआत पुजारी तीलो मुखी ने कोयल नदी घाट पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से कलश यात्रा निकाली गई। कलश को मनीपुर गांव लाया गया। गांव पहुंचने के बाद पूजा स्थल पर विधिवत पूजा संपन्न की गई। देर शाम पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुजारी तीलो मुखी ने कहा कि पूजा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वे कोयल नदी से कलश लाकर पूजा में शामिल होते हैं। साथ ही परंपरा के अनुसार घरों में मुर्गा की बलि देकर पूजा को पूर्ण किया जाता है। पूजा में पुराना मनोहरपुर, साइडिंग, नंदपुर, डोंगकाट...