शामली, अक्टूबर 5 -- नगर में चल रहे रामलीला मंचन महोत्सव का समापन देर रात भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा के साथ धूमधाम से हुआ। श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में 17 सितंबर से आयोजित यह महोत्सव बीते शनिवार को भरत मिलाप शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। मोहल्ला रायजादगान स्थित रामलीला मंडप भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्री गणेश, दुर्गा, युगल किशोर, श्री राम सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान का पुष्पक विमान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई देर रात रामलीला मंचन स्थल पर जाकर संपन्न हुई। मंचन स्थल पर गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्री रामचंद्र जी का राजतिलक किया, जिसके साथ ही महोत्सव का समापन हो गया। शोभायात्रा का नगर के धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.