गढ़वा, मार्च 19 -- डंडई, प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर गुरुवार को डंडई में श्रीराम सेवा समिति की बैठक हुई। गांव के हरिहर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और संचालन प्रवीण कुमार ने किया। बैठक में धूमधाम के साथ इस वर्ष रामनवमी का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस वर्ष की रामनवमी पिछले वर्ष की अपेक्षा भव्य तरीके से मनाई जाएगी। महानवमी के दिन छउ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष राजेश ने कहा कि सनातन धर्म के लिए रामनवमी पर्व से बड़ा और कोई दूसरा पर्व नहीं है। यह पर्व हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्व में सिर्फ संगठन के लोग ही नहीं बल्कि गांव घर के लोगों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। सड़की दोनों ओर महावीरी झंडा लगाया जाएगाराजेश ने बताया कि रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.