उरई, मार्च 2 -- उरई। जिला राठौर कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को होली मिलन समारोह में समाज के तमाम लोगाें ने एकत्रित होकर विचार साझा किए। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं समाज के लोगों ने कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज से एकजुटता का आह्वान किया। शहर के कोंच जालौन बाईपास स्थित जयप्रकाश राठौर के प्रतिष्ठान पर जिला राठौर कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे संरक्षक रमेश चंद्र राठौर ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज के दर्पण की भांति होता है। किस समाज द्वारा कितनी तरक्की की गई और वह क्या विचार रखता है, यह सब होली मिलन समारोह के माध्यम से ज्ञात हो जाता है। अशोक राठौर ने कहा कि मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण इन्हीं त्यौहारों से ही संभव है। जिला महाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.