बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का आयोजन जिला रविदास मानव सेवा समिति ने किया। शहर की शोभायात्रा नहरिया से होते हुए रोडवेज, कटेश्वर पार्क, गांधीनगर, जनता होटल, कंपनीबाग से कुआनो के अमहट घाट पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु हाथों में झंडे और बैनर लिए गुरु रविदास के संदेशों का प्रचार करते नजर आए। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। उदयराज अनुरागी, फूलचंद आजाद, डॉ. रवि प्रकाश राव, संतराम आजाद, दूरदेव मार्गी, हीरालाल, डॉ. रामचंद राव, नंदलाल गौतम सहित अन्य लोग उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.