रांची, मार्च 25 -- नामकुम,संवाददाता। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति ने बुधवार को रामनवमी आयोजन स्थल पर कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि नामकुम का रामनवमी महोत्सव राज्य में अपनी पहचान बना चुका है। महोत्सव मे लगभग तीस हजार रामभक्त सैकड़ों रामनामी महावीरी झंडो के साथ शामिल होते है। इनमें बरगांवा, पतराटोली, सिदरोल, तेतरी, कुटियातू, चटकपुर, करमटोली, सिरखाटोली, नयाटोली, लाल साहब कंपाउंड, चायबगान सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक अखाडा महोत्सव मे शामिल होंगे। अध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं का भी अखाड़ा आएगा और अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन करेगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। शोभायात्रा के साथ लगभग एक दर्जन आकर्षक झांकी आएंगी। उन्होंने बताया कि मेले के दिन शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.