कुशीनगर, नवम्बर 13 -- कुशीनगर। प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजाति के महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में जिले में विविध स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। मौजूद लोग बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनकी जीवनी पर चर्चा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड ने बताया कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर की शाम 4 बजे से कसया स्थित गांधी चौक के पास शहीद पार्क में पुष्पांजलि एवं दीपांजलि का कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में जनजाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी, जनजातीय वर्ग के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और बुद्धजीवी सम्मिलित होंगे। अखिल भारतीय गोंड आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.