रांची, मार्च 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना समिति की बैठक सोमवार को कचहरी स्थित आरआईटी बिल्डिंग में हुई। समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरहुल पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। पर्व की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि 20 मार्च को उपवास रखने, नदियों और तालाबों से मछली पकड़ने और शाम को पाहन द्वारा जल रखाई की विधि संपन्न की जाएगी। इसके अगले दिन, 21 मार्च को पाहन द्वारा घड़े के पानी के आधार पर मौसम की भविष्यवाणी की जाएगी और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना होगी। इसी दिन दोपहर एक बजे से भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिला-पुरुष अपनी पारंपरिक लाल पाड़ साड़ी और वेशभूषा में वाद्ययंत्रों की थाप पर शामिल होंगे। बैठक के दौरान समिति ने सरकार से ट्राइबल स...