बेगुसराय, सितम्बर 25 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मणिकपुर गांव स्थित स्वामी आश्रम में शुक्रवार को स्वामी रामचरण शरण शास्त्री की 126 वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। वक्ताओं ने स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतों का जीवन समाज को अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और अशांति से आत्मिक शांति की ओर ले जाने का मार्ग दिखाता है। स्वामी जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से लोगों को ईश्वर भक्ति, सदाचार, सेवा और मानव कल्याण की प्रेरणा दी। मौके पर राजेंद्र यादव, विनोद कुमार यादव, मुकेश विक्रम, राघवेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, रामकृष्ण यादव, मकेश्वर य...