औरैया, मार्च 31 -- दिबियापुर। स्थानीय राणानगर प्रकाश कालौनी स्थित श्री सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई । इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।नगर के एकमात्र जैन मंदिर में भोर से ही जैन धर्मावलंबियों ने विशेष पूजा अर्चना करते हुए भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया। इस मौके पर नगर क्षेत्र के अलावा गेल एवं एनटीपीसी आदि औद्योगिक संस्थानों से भी जैन समुदाय के लोगों ने भी मंदिर में पूजा की जिसमें महिलाओं और बच्चों की भी मौजूदगी रही। पूजा के बाद मंदिर परिसर में आयोजित गोष्ठी में सुरेश चन्द्र जैन ने युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की नसीहत दी। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को भगवान महावीर स्वामी का अवतार बिहार स्थित वैशाली (नालंदा) में हुआ था वह जैन धर्म के चौबीसवें ती...