देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को पूरे जिले में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने महात्मा बुद्ध को याद कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने को संकल्प लिया। देवरिया खास के बुद्ध मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्पा वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बुद्धम् शरणम् गच्छामी से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर वर्ष वैशाख मास के पूर्णिमा तिथि पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। यह दिन बुद्ध संप्रदाय के लिए काफी खास है। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। इसकी तैयारी में बुद्ध संप्रदाय से जुड़े लोग सुबह ही जुट गए। लोगों ने भगवान बुद्ध के चित्र के सामने दीप जलाया और मंगल की कामना की। बुद्ध बिहार मंदिर में भन्ते उपेंद्र ने महात्मा...