नवादा, अप्रैल 15 -- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। समाहरणालय के समीप आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद डीएम ने पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आंबेडकर पार्क में उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, भूमि सुधार उपसमहर्त्ता गौरव शंकर, स्थापना प्रभारी डॉ.राज कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.