सहरसा, फरवरी 2 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी प्रखंड अंतर्गत सुगमा गांव में रविवार को संत शिरोमणी बाबा रविदास की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र राम व खुशिलाल राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद महिला - पुरुषों ने रविदास के विचारों के साथ गांव में रैली निकाली। समारोह में भजन, कीर्तन व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुई। विभिन्न पंचायतों से प्रभातफेरी निकालकर श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.