पाकुड़, जनवरी 23 -- धूमधाम से मनी पाकुड़िया में सरस्वती पूजा पाकुड़िया, एक संवाददाता। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न क्लबों एवं पंडालों में विद्या-बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पाकुड़िया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण, उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर, हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय, उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, नेताजी संघ, नवयुवक संघ, नव युवक क्लब पाकुड़िया के अलावा विभिन्न पूजा पंडालों में मां शारदे की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-आराधना की गई। पूजा को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह चरम पर देखी गयी। वहीं उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर में पूजा सम्पन्न होने के बाद बच्चों के बीच प्...