वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। मां गंगा निषादराज सेवा समिति ने सोमवार को निषादराज घाट पर निषादराज गुहा और महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती हुई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई। वक्ताओं ने भगवान राम और निषादराज के अटूट प्रेम को याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद 'गुरु' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि भगवान निषादराज और महर्षि कश्यप की जयंती पर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। इससे समाज की भावनाओं का सम्मान हो सकेगा। इस अवसर पर संरक्षक लक्ष्मण मांझी, शिवकुमार निषाद एडवोकेट, अयोध्या प्रसाद निषाद सहित समाज के पदाधिकारी और महिलाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.