गढ़वा, मार्च 22 -- चिनिया। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर प्रखंड मुख्यालय चिनिया मस्जिद में हाफिज मोहम्मद साजिद, रानीचेरी मस्जिद में हाफिज अयूब अंसारी ने ईद की नमाज अदा कराई। उसी तरह प्रखंड के चपकली, बरवाडीह, बेसरी, सेराजनगर सहित अन्य मस्जिदों में स्थानीय इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम धर्मलंबियों ने देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। एक -दूसरे से गले लगा कर ईद की बधाई दी। वहीं ईद को लेकर बच्चों में काफी खुशी देखी गई। एक दूसरे के यहां जाकर सेवइयां खाई और खिलाई। मौके पर चिड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व पर सभी मस्जिदों में पुलिस बल तैनात किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.