देहरादून, मार्च 1 -- पूर्व सैनिक सिग्नल कोर कल्याणकारी संगठन ने दून में पहली बार 116वीं सिग्नल कोर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को जोगीवाला स्थित एक वेडिंग फार्म में आयोजन हुआ। समारोह में उत्तराखंड संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को शानदार बनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल बिरेंद्र कुमार मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को सिग्नल कोर की वर्तमान संचार प्रक्रिया से अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि एस ममगाईं और एलवी ठाकुर ने भी अपने संबोधन से समारोह में कलाकारों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विनोद प्रकाश नैथानी ने और संचालन दिगंबर प्रसाद बलूनी और महासचिव प्रकाश चंदोला ने किया। इस मौके पर पलटन के पूर्व सैनिक और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.