मेरठ, अप्रैल 2 -- गुरुवार को नगर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां सभी ने प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ लिया। इसके अलावा कस्बा पुलिस चौकी स्थित हनुमान मंदिर में भी प्रसाद वितिरण किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, मंगू प्रधान, रक्षित गर्ग, मुदित माहेश्वरी, ऋषभ जैन, शानू जैन, सुमित वाल्मीकि, तरुण महेश्वरी, आलोक जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, प्रदीप बुद्धि राजा, मोहित ठाकुर, शंकर लोधी, प्रेमलता सक्सेना, इंदिरा जाटव, विमला अरोड़ा, पिंकी सोम, शालिनी सैनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...