गढ़वा, मई 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के चिनिया रोड स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ उमेश सहाय, स्कूल के निदेशक इंजीनियर राज नारायण चौबे और प्राचार्य नीतीश कुमार चौबे ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर उमेश ने बताया कि बच्चों का भविष्य गढ़ने का काम विद्यालय के शिक्षक करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक जानकारी देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से ही बच्चों का भविष्य निर्माण होता है। भविष्य निर्माता शिक्षक और बच्चे की माता-पिता रहते हैं। विद्यालय के निदेशक राज नारायण ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता है। विद्यालय में बच्चे शिक्षक के लिए गुरु के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.