गाजीपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर। शहर के राय कालोनी में राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस एवं जीएसटी दिवस सीए काजल गुप्ता की मौजूदगी में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उन्होने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की देश की अर्थव्यवस्था, कर व्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता को मजबूत बनाने में निभाई जा रही भूमिका पर प्रकाश डाला। चार्टर्ड अकाउंटेंट काजल गुप्ता ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल लेखा-जोखा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्योग, व्यापार और देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस दौरान सीएस गौरव गुप्ता, शुभम, एहतेशाम, मुस्कान वर्मा, सैफ, अरशलान, रोहित, तनु, पवन, फिदाक, खुशी, अमन, प्रतीक, श्रुति, प्रीति, रिया सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नैतिकता, दक्षता और तनाव प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दिया जोर यह भी पढ़ें- हिंडाल्को में उत्साहपूर्वक मनाया ...